Saturday, July 26, 2014



OATH CEREMONY
(2014-2015)

हमारे जीवन में अनुशासन एक ऐसा गुण है,जिसकी आवश्यकता मानव जीवन में पग-पग पड़ती है,अनुशासन जीवन में बचपन से ही होना चाहिए ,बड़े होकर अनुशासन सिखाना कठिन हो जाता है,
अनुशासन का पाठ बचपन से ही परिवार में रहकर एवं विद्यालय जाकर ही सीखा जा सकता है|अनुशासन ही मनुष्य को एक अच्छा एवं आदर्श नागरिक बनता है|
उपरोक्त कथन भगवानपुर स्थित होली चिल्ड्रेन्स पब्लिक स्कूल की निदेशिका आशा सिंह ने बालाजी शाखा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर व्यक्त किया | शपथ-ग्रहण समारोह २०१४-१५ हेड बॉय एवं हेड गर्ल के लिए क्रमशः,आजाद ,शिवाजी एवं राणा सदन क्रमशः रुपाली पाण्डेय,जाग्रति सिंह,प्रमोद सिंह एवं दिव्यांशु को शपथ दिलायी गयी| इसके पशचात् चारो सदनो के इन्चार्जों को क्रमशःसुधा तिवारी, प्रतिभा चतुर्वेदी,कोमल वर्मा एवं चन्दन पाठक को उनके दायित्व का भार सौंपा गया| इसी क्रम में स्पोर्ट्स बॉय- सौरभ गुप्ता,स्पोर्ट्स गर्ल-आयुषी वर्मा,असेम्बली बॉय- प्रमोद एवं राहुल पाण्डेय,इवेंट बॉय-आशीष रंजन,इवेंट गर्ल-जया दुबे,इवेंट इंचार्ज- सुधा तिवारी,परीक्षा प्रमुख-सरिता मौर्या एवं अनुशासन प्रमुख सत्यम कुमार को नियुक्त किया गया|

इसी क्रम में अंत में टैगोर,आजाद,शिवाजी एवं राणा सदन के सदस्यों को भी सपथ दिलाई गई जिनके नाम निम्नवत है:- शेखर खन्ना,नीतू राय,अभिजीत,नितीश,रीमा,सुधा,पारवती सिंह,शास्वत,मनीषा,पिंकी,अवन्तिका, अदिति वत्स,संगीता तिवारी,ऋतिक,अभिषेक,कौशिकी,हर्षित,आदर्श आदि ने सदस्यता की सपथ खाई |

उपरोक्त मौके पे विद्यालय के क्रिएटिव एवं एच.आर. निदेशक पियूष वर्धन एवं धैर्यवर्धन सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी |




Head Girl & Head Boy


Captain of Shiva ji House


Captain of Rana House


Captain of Azad House












No comments: